अंडमान-निकोबार के नये उपराज्यपाल ,दिनेश शर्मा

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)06सितंबर,2026

बीजेपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात की इसकी घोषणा की गई।

BJP के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात उनकी नियुक्ति की जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘भारत की राष्ट्रपति ने डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपना पदभार ग्रहण करेंगे।”

दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं. वह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. साल 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में BJP सरकार बनने के बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया था. इसके बाद दिनेश शर्मा को राज्यसभा भेजा गया। श्री दिनेश शर्मा राज्यसभा के उपसभापति पैनल में भी शामिल रहे हैं।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *