(जयपुर,राजस्थान)25 अक्टूबर 2026
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीकर के प्रसिद्ध खाटूश्याम जी धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से कई अहम विषयों पर संवाद किया। पीएम ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, लोकल उत्पादों की पैकेजिंग को बेहतर बनाने, ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-आंदोलन बनाने और ई-संजीवनी स्वास्थ्य सेवा के विस्तार जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। साथ ही उन्होंने जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण में आम नागरिक की भूमिका पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हम सभी को आत्मनिर्भर बनने, स्वदेशी उत्पादों पर गर्व करने और सामूहिक भागीदारी के साथ देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पीएम के विचार विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।(साभार एजेंसी)
