करवट लेगा मौसम,लगातार बढ़ती जाएगी गर्मी

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP)31मार्च,2025.

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे रिकॉर्ड किया गया। राजधानी लखनऊ में तीन दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गिरा।

रविवार को इन हवाओं की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटे तक सिमटते ही मौसम ने फिर से करवट लेना शुरू कर दिया है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। प्रयागराज, वाराणसी आदि शहरों में तीखी धूप महसूस की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रविवार से पछुआ की रफ्तार के मद्धिम पड़ते ही सोमवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यूपी में रविवार से अगले पांच दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

पछुआ की रफ्तार हुई धीमी, अब बढ़ेगा पारा:
प्रदेश में बीते तीन दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं से तपिश से राहत रही। कई जिलों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। लेकिन, रविवार से हवा की रफ्तार धीमी हो गई। इससे कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त देखी गई। रविवार को नजीबाबाद में सबसे कम 12.5 डिग्री और प्रयागराज में सर्वाधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। अगले पांच दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *