प्रधानमंत्री मोदी ने एईएम सिंगापुर का दौरा किया

(नई दिल्ली) 05सितंबर,2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी सिंगापुर की कंपनी एईएम का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्हें वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में एईएम की भूमिका, इसके संचालन और भारत के लिए योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई। सिंगापुर सेमीकंडक्टर […]

Continue Reading

माननीय राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह दिवस महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का दिन है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा के महान स्रोत हैं। मैं इस अवसर पर उन्हें अपनी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। एक विद्यार्थी के रूप में वे जीवन-कौशल और मूल्यों को सीखते हैं। देश के शिक्षक एक मार्गदर्शक के रूप में विद्यार्थियों को भविष्य के अधिनायकों के रूप में ढाल सकते हैं, जो हमारे देश के भविष्य को आकार देंगे। शिक्षकों को भारत की भावी पीढ़ी के मस्तिष्क को पोषित करने और समग्र उत्कृष्टता की ओर उनका मार्गदर्शन करने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, आलोचनात्मक सोच कौशल और समाज के प्रति कर्तव्य की भावना उत्पन्न करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में परिकल्पित शिक्षा प्रदान करने के आधुनिक तौर-तरीकों और प्रौद्योगिकी के इष्टतम उपयोग के माध्यम से, शिक्षक छात्र-छात्राओं को एक फलदायक जीवन यापन करने तथा एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए सशक्त बना सकते हैं। मैं एक बार फिर समस्त शिक्षक समुदाय को अपनी शुभकामनाएं देती हूं तथा विद्यार्थियों के एक प्रबुद्ध समुदाय के निर्माण के प्रयास में उनकी सफलता की कामना करती हूं, जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Continue Reading

भारत और केन्या के बीच तीसरी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आयोजित

(नई दिल्ली)03सितंबर,2024. भारत और केन्या के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की तीसरी बैठक 3 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। दोनों देशों ने सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग और अनुसंधान व विकास आदि जैसे क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा केन्याई प्रतिनिधिमंडल ने […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में एथलीट प्रीति पाल को दूसरा पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस पैरालंपिक 2024 में दूसरा पदक जीतने पर ट्रैक एंड फील्ड एथलीट प्रीति पाल को बधाई दी।23 वर्षीय खिलाड़ी ने महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बन गईं।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया“प्रीति […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निषाद कुमार को पैरालंपिक 2024 में रजत पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निषाद कुमार ने अपने जुनून और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल की है और भारत को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर […]

Continue Reading

नई बायोई3 (बीआईओई3) नीति जारी की गई

(नई दिल्ली) 01सितंबर,2024. यहां एल मीडिया सेंटर में औपचारिक रूप से अग्रणी नई जैव अर्थव्यवस्था (बायो-इकोनॉमी) नीति जारी करते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को अगली औद्योगिक क्रांति के वैश्विक पथ प्रदर्शक के रूप में सराहा। उन्होंने समर्थन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद […]

Continue Reading

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला

(नई दिल्ली) 01सितंबर ,2024. एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने आज वायु मुख्यालय (वायु भवन) में भारतीय वायु सेना के उप वायु सेना प्रमुख (डीसीएएस) का पदभार संभाला। अपनी नई नियुक्ति का पदभार ग्रहण करने के बाद, एयर मार्शल ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों […]

Continue Reading

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी का पदभार संभाला

(नई दिल्ली)01सितंबर,2024. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 01 सितंबर 2024 को मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में नियुक्त किया गया था। वायुसेना अधिकारी एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट और एक योग्य फ्लाइंग प्रशिक्षक हैं, जिनके पास […]

Continue Reading

“आइडियाज4लाइफ” में सुझाव भेजने की समय सीमा 15 अक्टूबर 2024 तक बढाई गई

(नई दिल्ली)01सितंबर,2024. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आइडियाज4लाइफ में सुझाव भेजने की समय सीमा 15 सितंबर, 2024 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर, 2024 कर दी है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे में आर्थिक और परितंत्र मोर्चों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, “विकसित अर्थव्यवस्थाओं को भी विकसित परितंत्र को अपनाना चाहिए। हम सभी को जिम्मेदार […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

(नई दिल्ली) 01सितंबर,2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जिला न्यायाधीशों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के दौरान इस डाक टिकट का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के […]

Continue Reading