कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान,पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में कल बारिश की चेतावनी

(लखनऊ UP)19फरवरी,2025. पूरे उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बादलों के चलते मौसम काफी सुहावना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में मंगलवार को दिनभर हल्की सर्द हवाएं चलती रहीं। […]

Continue Reading

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी सभी 75 जिलों की निगरानी,परीक्षा केंद्रों पर होगी निगरानी

(लखनऊ UP)19फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत तीन स्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह एक हफ्ते पहले सक्रिय […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री योगी बोले-संगम का जल नहाने योग्य,मानव मल की अफवाह फैला रहा विपक्ष;भगदड़ को लेकर भी घेरा

(लखनऊ UP)19फरवरी,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर अफवाह फैलाने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान कर रहे हैं। अब तक महाकुंभ में 56 करोड़ से भी ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संगम का जल साफ है और डुबकी लगाने योग्य है। विपक्ष के लोग […]

Continue Reading

मौसम विभाग ने दी चेतावनी-20 फरवरी के बाद लगातार बढ़ेगा प्रदेश का तापमान

(लखनऊ UP) 18फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो में इस समय तापमान के साथ गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर व कानपुर शहर रहे। मौसम विभाग ने आगामी 20 फरवरी को […]

Continue Reading

उ. प्र.विधानसभा:अब हिंदी के साथ बुंदेली, अवधी, ब्रज व अंग्रेजी में भी सुनी जा सकेगी कार्यवाही, हुआ शुभारंभ

(लखनऊ UP)18फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा अपने गठन के बाद से लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में बजट सत्र से पूर्व अनूठी पहल की गई। अब विधानसभा की कार्यवाही हिंदी के साथ अवधी, ब्रज, भोजपुरी, बुंदेली बोली और अंग्रेजी भाषा में भी सुनी जा सकेगी। यह देश की किसी भी […]

Continue Reading

काशी विश्वनाथ मंदिर:महाशिवरात्रि से पहले उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

(वाराणसी UP) 18फरवरी,2025. श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में महाकुंभ पलट प्रवाह के 35वें दिन मंगलवार को सुबह से 12 बजे तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया। भोर में मंगला आरती के बाद से ही भक्तों की लाइनें गोदौलिया और मैदागिन तक लगी रहीं। वहीं वीआईपी और प्रोटोकॉल दर्शन भी हो रहे हैं। […]

Continue Reading

मिल्कीपुर से जीते चंद्रभानु पासवान ने विधायक पद की शपथ ली

(लखनऊ UP)18फरवरी,2025. अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता चंद्रभानु पासवान ने विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।(साभार एजेंसी)

Continue Reading

एमएमएमयूटी में 44 करोड़ से बनेगा 528 बेड का नया हॉस्टल- शासन से मिली स्वीकृति

(गोरखपुर UP)18फरवरी,2025. मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में छात्रों के लिए 44 करोड़ रुपये की लागत से 528 बेड का एक नया हॉस्टल बनेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। यह छात्रावास पूरी तरह वातानुकूलित होगा और इसमें छात्रों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। शासन ने कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (उत्तर […]

Continue Reading

23फरवरी से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री

(लखनऊ UP)18फरवरी,2025. शिवरात्रि के लिए कावड़ यात्रा शुरू हो गई है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेने हरिद्वार जाने लगे हैं। 20 फरवरी से शिवभक्त हरिद्वार से लौटने लगेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। सड़कों पर कांवड़ियों को दिक्कत न हो, इसलिए पुलिस ने […]

Continue Reading

अब सड़े-गले टमाटर से बनेंगे हैंडवाॅश और डिटर्जेंट पाउडर, IIVR ने तैयार किया फॉर्मूला

(वाराणसी UP) 18फरवरी,2025. भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने खास तकनीक तैयार की है। इसमें सड़े-गले टमाटर, खीरा, करेला सहित अन्य सब्जियों के उपयोग होंगे। तनों से मुर्गियों के लिए चारा भी बनाए जाएं। टमाटर, खीरा, करैला, हल्दी सहित मुल्तानी मिट्टी के योग से हैंडवास, डिटर्जेंट पाउडर और टमाटर के तने से मुर्गियों के […]

Continue Reading