विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित,विधानसभा के बजट सत्र को लेकर हुई चर्चा

(लखनऊ UP)17फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। नेता सदन ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया। बैठक विधान भवन समिति (कक्ष संख्या -8) में आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश विधानसभा […]

Continue Reading

सीएम योगी ने यूपी विधानसभा के मुख्य द्वार का किया उद्घाटन, भित्तिचित्रों का किया अनावरण

(लखनऊ UP)17फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में विभिन्न भित्तिचित्रों का अनावरण भी किया गया। विधानसभा को हाईटेक और अधिक कलात्मक बनाने के क्रम में इस कार्य को पूरा किया गया है। नव निर्मित […]

Continue Reading

महाकुंभ 2025:गोरखपुर से प्रयागराज जाने के लिए उमड़ी भीड़- चौरीचौरा एक्सप्रेस निरस्त- 4 ट्रेनों का रास्ता बदला

(गोरखपुर UP)17फरवरी,2025. महाकुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार शाम को बस स्टेशनों पर उमड़ पड़ी। अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु रविवार को प्रयागराज जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान कचहरी और रेलवे बस स्टेशन पर भीड़ इतनी ज्यादा रही कि यात्री बसों में खड़े होकर सफर करने […]

Continue Reading

महाकुंभ में उतरे 700 से ज्यादा चार्टर प्लेन,निवेशकों को हुआ दोगुना मुनाफा

(लखनऊ UP)17फरवरी,2025. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में करीब 60 करोड़ लोग स्नान करेंगे। इससे यूपी की जीडीपी में करीब सवा तीन से साढ़े तीन लाख करोड़ की बढ़त होगी. प्रयागराज में पिछले 35 दिन के अंदर 40 रूटीन फ्लाइट के साथ ही 700 से अधिक चार्टर उतरे […]

Continue Reading

लखनऊ सहित 13 धार्मिक व बड़े शहरों के विकास का खाका तैयार, कानपुर-झांसी सहित ये शहर हैं शामिल

(लखनऊ UP)17फरवरी,2025. उत्तर प्रदेश में आबादी और क्षेत्रफल के लिहाज से बड़े होने के साथ ही धार्मिक महत्व वाले शहरों का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में ऐसे 13 शहरों में तीन चरणों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इन शहरों के विकास के लिए अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएंगी। बुके ऑफ […]

Continue Reading

बिजली के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी,23 फरवरी को नागपुर में बनेगी रणनीति

(लखनऊ UP)16फरवरी,2025. पूर्वांचल और दक्षिणांचल बिजली निगमों के निजीकरण के प्रस्ताव और अन्य राज्यों में निजीकरण की चल रही कवायद के विरोध में बिजलीकर्मी अब राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी में हैं। 23 फरवरी को नागपुर में बिजली कार्मिकों का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा है जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी […]

Continue Reading

5 करोड़ रुपये की कोकीन पकड़ी गई,एक तस्कर चढ़ा हत्थे,पूछताछ जारी

(वाराणसी UP)16फरवरी,2025. वाराणसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कैंट थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने छावनी क्षेत्र से 515 ग्राम कोकीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आया तस्कर खजुरी गोला का रहने वाला बताया गया है। उसे कैंट थाने ले जाकर एएनटीएफ और पुलिस पूछताछ कर रही है। […]

Continue Reading

रिकॉर्ड एक दिन में साढ़े पांच लाख लोग पहुंचे “राम मंदिर”

(अयोध्या UP)16फरवरी,2025. रामलला के दर्शन का रोजाना नया कीर्तिमान बन रहा है। एक बार फिर आस्थावानों ने रामलला के दर्शन का रिकॉर्ड बना दिया। शनिवार को मंदिर सुबह पांच बजे से रात 12 बजे तक खुला और 5़ 50 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन कर कीर्तिमान रच दिया। रामलला के दरबार में सुबह से […]

Continue Reading

थाईलैंड से आए उपासकों ने विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

(श्रावस्ती UP)16फरवरी,2025. बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती अनुयायियों से गुलजार रही। थाईलैंड से आए उपासकों ने गंध कुटी स्थित सभामंडप पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अनुयायियों ने भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में बुद्ध प्रार्थना भी की। इस दौरान भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि बुद्ध के अनुसार मानव जीवन दुखों से परिपूर्ण है। […]

Continue Reading

काशी तमिल संगमम 3.0 की शुरूआत:नमो घाट पर शुरू हुआ कार्यक्रम,सीएम योगी ने की अध्यक्षता

(वाराणसी UP)16फरवरी,2025. नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 3.0 की शुरूआत हुई। इस दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत की तस्वीर दिखाई दी। मंच पर सीएम योगी के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के मंत्री डाक्टर एल. मुरुगन ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता दें कि महाकुंभ के बीच में […]

Continue Reading