सीएम योगी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

(लखनऊ UP)29मई,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। यह कई मामले में अहम है। पहली बार वैज्ञानिक गांव में जा रहे हैं। आज से 12 जून तक चलने वाला अभियान विकसित भारत के अभियान की अवधारणा को पूरा करेगा। […]

Continue Reading

उ.प्र.में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले

(लखनऊ,UP)29मई,2025. उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को पांच आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईपीएस दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। अभी तक वह बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं […]

Continue Reading

उ.प्र.में दो सप्ताह के बाद आज खुले जू और लॉयन सफारी,कानपुर-गोरखपुर में अभी रहेगी बंदी

(लखनऊ UP)29मई,2025. लगभग दो सप्ताह के बाद प्रदेश के जू और लॉयन सफारी बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने बताया कि लखनऊ का चिड़ियाघर और इटावा का लॉयन सफारी बृहस्पतिवार से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। ये बर्ड फ्लू के मद्देनजर दो सप्ताह से बंद चल रहे […]

Continue Reading

उ.प्र.:जारी हुई प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की तबादला सूची,7374 शिक्षकों का स्थानांतरण

(लखनऊ UP)29मई,2025. उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 7374 शिक्षकों को परस्पर तबादले का तोहफा मिला है। बेसिक शिक्षा परिषद ने एक से दूसरे जिले के लिए परस्पर तबादले के लिए योग्य पाए गए शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। साथ ही 29 मई से पांच जून तक इन शिक्षकों को तबादला पाए […]

Continue Reading

यूपी दर्शन पार्क में सजेगा समर कार्निवाल

(लखनऊ UP)28मई,2025. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोग गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में 30 मई से 24 जून तक समर कार्निवल लगेगा।इसमें सभी उम्र के लोगों के मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ होगा। यहां लोग उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विरासत से जुड़े 16 प्रसिद्ध स्मारकों के मिनिएचर मॉडल्स की एक अनोखी […]

Continue Reading

बंगाल पहुंचा मानसून,पूर्वांचल में सामान्य से 10प्रतिशत ज्यादा होगी बारिश

(वाराणसी)28मई,2025. मानसून पूर्वोत्तर से बंगाल की सीमा में प्रवेश कर चुका है। अब 10 दिन के अंदर यानी कि 10 जून के पहले बनारस में मानसून का प्रवेश हो सकता है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार बनारस समेत पूरे पूर्वांचल में 10 फीसदी से ज्यादा बारिश हो सकती है। इन चार […]

Continue Reading

आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देरी से सीएम खफा,बोले- ‘जिम्मेदार दोषियों पर कार्रवाई करें’

(गोरखपुर UP)28मई,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अफसरों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों व सुरक्षा मामलों की जानकारी ली। इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में देर होने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा चिड़ियाघर, गोड़धोइया नाला, सड़क व ओवरब्रिज निर्माण पर भी […]

Continue Reading

उ.प्र.सरकार का बड़ा फैसला,मृतक शिक्षकों के परिजनों को मिलेगी डेथ ग्रेच्युटी

(लखनऊ UP)27मई,2025. उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायता प्राप्त अशासकीय (एडेड) महाविद्यालयों के मृतक शिक्षकों के परिजनों को बड़ी राहत दी है। सेवाकाल में मृत्यु होने की स्थिति में शिक्षकों के परिजनों को मृत्यु उपादान (डेथ ग्रेच्युटी) का भुगतान शासनादेश के अनुरूप किया जाएगा। कैबिनेट की हरी झंडी के बाद इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग […]

Continue Reading

उ.प्र.में बिजली हड़ताल,संकट से निपटने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

(लखनऊ UP)27मई,2025. बिजलीकर्मियों के 29 मई से प्रस्तावित बेमियादी कार्य बहिष्कार को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने जोनल मुख्य अभियंता कार्यालयों में कंट्रोल रूम खोला है। निगम ने बरेली, सीतापुर, रायबरेली, अयोध्या, देवीपाटन व लखनऊ में खोले गए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं। ये 24 घंटे कार्य करेंगे। इन नंबरों […]

Continue Reading

उ.प्र.में लागू हुई केंद्र की “राहवीर योजना”

(लखनऊ UP)27मई,2025. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई “राहवीर योजना” को उत्तर प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन-ऑवर” में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25,000 रुपए का इनाम मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को […]

Continue Reading