प्रधानमंत्री ने लॉन्च की ‘अरावली ग्रीन वॉल परियोजना’

(नई दिल्ली)06जून,2025. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पेड़ लगाकर अरावली ग्रीन वॉल परियोजना की शुरुआत की। इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान का विस्तार बताया जा रहा है। अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के तहत दिल्ली से लेकर गुजरात तक फैली अरावली पर्वत श्रंखला में […]

Continue Reading

महिलाओं ने बदली बंजर जमीन की तकदीर

(करौली,राजस्थान)03जून,2025. नारी की जिजीविषा और हौसला बंजर जमीन में फसल लहलहा सकता है तो डकैतों से किसानी तक करा सकता है। राजस्थान की करौली की महिलाओं ने यह कर दिखाया है। करीब 15 साल पहले तक संपत्ति देवी जैसी कई महिलाएं रोज खौफ में जीती थीं। उनके पति डकैत बनने को मजबूर हो गए थे […]

Continue Reading

कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन का हब बनेगा धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र

(लखनऊ UP)06जून,2025. उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की अध्यक्षता में पिकप भवन में बैठक की गई। बैठक में मंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन के साथ ही महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे से नजदीकी के कारण धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन का हब बन सकता है। इसे इसी आधार पर विकसित किया […]

Continue Reading

‘हर समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई’,सीएम योगी ने जनता दर्शन में दिए निर्देश

(गोरखपुर UP) 06जून,2025. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। समस्या से जुड़ी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री […]

Continue Reading

मस्जिदें और इबादतगाहें तैयार,07 जून को मनेगी बकरीद

(लखनऊ UP)06जून,2025. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद उल अजहा यानि बकरीद शनिवार को मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर की सभी मस्जिदों में साफ सफाई का काम अंतिम दौर में है। ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और शिया समुदाय की सबसे […]

Continue Reading

पहली डिजिटल जनगणना,16 साल बाद होगी 16वीं जनगणना

(नई दिल्ली)06जून,2025. जनगणना 2027 देश में पहली डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें लोग खुद अपने बारे में जानकारी दर्ज कर सकेंगे। मकानों की गणना या सूचीकरण का चरण, अप्रैल 2026 तक शुरू होने की संभावना है। यह देश में 16वीं जनगणना है, जो 16 साल बाद होगी। इससे पहले 2011 में जनगणना हुई थी। इसके लिए […]

Continue Reading

‘एफिल टावर नहीं,अब चिनाब ब्रिज नया पर्यटन स्थल’:पीएम मोदी,दिया आतंकियों को कड़ा संदेश

( जम्मू ) 06 जून,2025. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है। माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल […]

Continue Reading

रेल प्रोजेक्ट की सफलता पर भावुक हुए उमर अब्दुल्ला बोले- राज्य का सपना अब मोदी के हाथों ही पूरा होगा

(जम्मू) 06जून,2025. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य की सभी बड़ी रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन में उन्हें प्रधानमंत्री के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि भले ही राजनीतिक परिस्थितियों के चलते उनका पद मुख्यमंत्री से घटकर केंद्र शासित प्रदेश […]

Continue Reading

पहली बार चिनाब,झेलम,रावी, सिंधु नदी का जल अर्पित होगा बाबा विश्वनाथ को

(वाराणसी UP)05जून,2025. निर्जला एकादशी का आयोजन इस बार खास होने जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर और सेना के शौर्य को नमन करने के लिए निर्जला एकादशी पर बाबा विश्वनाथ को पहली बार चिनाब, झेलम, रावी और सिंधु नदी का जल अर्पित किया जाएगा। इन चार नदियों के जल के साथ बाबा को महाकुंभ का जल […]

Continue Reading

पीएम मोदी के जम्मू दौरे के दृष्टिगत सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम

(नई दिल्ली)05जून,2025. पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू जा रहे हैं। छह जून को वह कटड़ा में रहेंगे। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को देश को समर्पित करेंगे। पीएम के दौरे के मद्देनजर कटड़ा, रियासी, माहौर और बनिहाल समेत प्रदेश के विभिन्न भागों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। […]

Continue Reading