(लखनऊ UP)06जून,2025.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद उल अजहा यानि बकरीद शनिवार को मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर की सभी मस्जिदों में साफ सफाई का काम अंतिम दौर में है। ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में होगी।
ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करें:
ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद और ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाज अदा करना सुन्नत ए मुअक्किदा है यानि ईदगाह में नमाज अदा करने का सवाब बहुत ज्यादा है।
मौलाना ने कहा कि ईद उल फित्र और ईद उल अजहा की नमाज के बाद खुतबा सुनना वाजिब है। खुतबे की आवाज सुनाई दे या न दें खुतबा खत्म होने तक खामोश और अदब के साथ बैठना चाहिए। मौलाना ने बताया कि बीते सालों की तरह इस साल भी महिलाओं के लिए ईद उल अजहा की नमाज अदा करने की व्यवस्था की गई है।
ऐसे अदा करें ईद-उल-अजहा की नमाज:
नमाज की नियत:
पहले कही कि नियत करता हूं मै दो रकात नमाज ईद उल अजहा वाजिब मआ जायद छ तकबीरों के, वास्ते अल्लाह तआला के, पीछे इस इमाम के। मौलाना ने बताया कि अगर इन अलफाज को न दोहरा सके तो सिर्फ दिल में नमाज का ख्याल कर लें।
पहली रकात:
अल्लाहु अकबर कह कर दोनों हाथ कानों तक उठाकर बांध लें (इस तकबीर को तकबीर ए तहरीमा कहते हैं) सना पढ़ कर पहली तकबीर कहें, यानि अल्लाहु अकबर कह कर कानों तक हाथ उठाएं और छोड़ दें। मौलाना बताया कि इसी तरह दूसरी तकबीर कहीं, यानि अल्लाहु अकबर कहकर कानों तक हाथ उठाकर छोड़ दें, फिर तीसरी तकबीर अल्लाहु अकबर कह कर कानों तक हाथ उठायें और बांध लें। इसके बाद इमाम तिलावत करेंगे और रुकू व सजदा करेंगे।
दूसरी रकात:
दूसरी रकात हस्बे दस्तूर शुरू करें। इमाम तिलावत करेंगे उसके बाद रुकू में जाने के बजाए तीन तकबीरें इसी तरह कहें, इसके बाद अल्लाहु अकबर कह कर हाथ उठाएं और रुकू में चले जाएं और बाकी नमाज दूसरी नमाजों की तरह अदा करें।
मस्जिद – समय
ऐशबाग ईदगाह – सुबह 10 बजे
टीले वाली मस्जिद – 9 बजे
आसिफी मस्जिद बड़ा इमामबाड़ा – 11 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर – 8:15 बजे
ईदगाह खदरा – 9 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर – 8 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा – 7.30 बजे
मस्जिद चमन वाली इरारतनगर डालीगंज – 6 बजे
मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर – 6:30 बजे
मस्जिद बिलाल मीठी खिचड़ी – 8 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज – 9 बजे
मस्जिद सुब्हानअल्लाह डालीबाग – 6:30 बजे
मस्जिद शाहमीना शाह – 8:30 बजे
मस्जिद हमजा बिलाल राजाजीपुरम – 7 बजे
मस्जिद तकवीयतुल ईमान नादान महल रोड – 7:30 बजे
मस्जिद चांद वाली तालकटोरा – 8 बजे
मस्जिद कादर खां तालकटोरा – 7:30 बजे
मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट – 7 बजे
मस्जिद बिस्मिल्लाह शाह चौपटिया – 8 बजे
मस्जिद अनस कच्चापुल – 6:30 बजे
मस्जिद उमर तंबाकू मंडी – 7:30 बजे
मस्जिद आला हजरत हजरतगंज – 9 बजे
मस्जिद इब्राहिम प्रियदर्शिनी कालोनी – 7 बजे
मस्जिद शाही गर्वनर हाउस – 7 बजे
मस्जिद भय्या साहब यहियागंज – 5:45 बजे
मस्जिद नूरबाग यहियागंज – 7 बजे(साभार एजेंसी)