यूरिया की बढ़ी निगरानी,सीमावर्ती जिलों में हर बोरी का सत्यापन शुरू

(लखनऊ,UP)22अगस्त,2025. खाद की किल्लत के बीच सामने आया है कि बॉर्डर के जिलों में यूरिया की बोरियों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। जिसके लिए अधिकारियों ने खुद सीमावर्ती जिलों में डेरा डाल दिया है। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में कृषि विभाग के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। नेपाल से […]

Continue Reading

फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी कर रहे 22 शिक्षक हुए बर्खास्त

(लखनऊ,UP) 22अगस्त,2025. उत्तर प्रदेश में बेसिक के बाद अब माध्यमिक इंटर कॉलेजों में भी फर्जी अंकपत्र पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों का भंडाफोड़ हुआ है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आजमगढ़ मंडल में कूटरचित, फर्जी अंकपत्र, प्रमाणपत्र पर नियुक्ति पाने वाले 22 शिक्षकों को बर्खास्त किया है। साथ ही इनसे वेतन की रिकवरी करते हुए एफआईआर […]

Continue Reading

प्रयागराज में बनेंगे दो नए रेलवे स्टेशन,”न्यू छिवकी” व “न्यू संगम”

(लखनऊ,UP)22अगस्त,2025. संगम नगरी में तीन रेल फ्लाई ओवर निर्माण के साथ ही गंगापार और यमुनापार में दो नए रेलवे स्टेशन का भी निर्माण होगा। यमुनापार में न्यू छिवकी एवं गंगापार में न्यू संगम रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गंगापार में कुंवाडीह पर ही एक अन्य स्टेशन का निर्माण हो सकता है। इसके […]

Continue Reading

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेंगी 10 नई सड़कें,लगेगी सीएम की मुहर

(लखनऊ,UP)21अगस्त,2025. यूपी के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 नई सड़कें बनेंगी। इनकी लंबाई डेढ़ से दो किलोमीटर तक होगी। पीडब्ल्यूडी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इस पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की मुहर लग सकती है। मानसून सीजन के बाद युद्धस्तर पर ये काम शुरू किए जाएंगे। […]

Continue Reading

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर बीसीसीआई का भरोसा बरकरार

(नई दिल्ली )21अगस्त,2025. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष भारतीय टीम की चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने यह फैसला भारतीय टीम की हालिया सफलताओं को देखते हुए लिया। बता दें कि, अगरकर को जुलाई, 2023 में चयन समिति […]

Continue Reading

जम्मूतवी-कोलकाता रेल ट्रैक पर मंडराया खतरा

( बिजनौर,UP)21अगस्त,2025. गंगा की धारा बालावाली रेलवे स्टेशन के नजदीक तक आ पहुंची है। रेल पुल के पास धारा का रुख बदल गया। वहीं रेलवे की टीम तैयार है। रेल ट्रैक और रेल पुल के गाइडबंध को बचाने के लिए पुराने स्लीपर डाले जा रहे हैं। बिजनौर के बालावाली में गंगा की धारा ने बहाव […]

Continue Reading

पंजाब में 22 आईएएस व 8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

(चंडीगढ़,पंजाब )21अगस्त,2025. पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 22 आईएएस, आठ पीसीएस व एक आईएफएस अधिकारी का तबादला किया गया है। आईएएस अलोक शेखर को अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग के साथ नये अपराधिक कानून लागू करने के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। आईएएस विकास प्रताप को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल […]

Continue Reading

प्राकृतिक आपदा के पूर्वानुमान हेतु “तटीय परीक्षण केंद्र” बनेगा

(नई दिल्ली )21अगस्त,2025. विशाखापत्तनम में केंद्र सरकार ने देश में मौसम पूर्वानुमानों की सटीकता में सुधार के लिए प्रयास तेज़ कर दिए हैं। इसी पहल के तहत, मिशन मौसम के तहत, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे के तत्वावधान में पूरे भारत में परीक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ऐसी ही एक सुविधा, […]

Continue Reading

नीतीश कैबिनेट के निर्णय;राजगीर और वैशाली में बनेंगे पांच सितारा होटल, पर्यटन को बढ़ावा

( पटना,बिहार )21अगस्त,2025. पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास में, बिहार सरकार ने राज्य में तीन पाँच सितारा होटलों के निर्माण को मंज़ूरी दे दी, जिनमें से दो राजगीर में और एक वैशाली में होंगे। दोनों ही बौद्ध, जैन और सिख धर्मों से ऐतिहासिक रूप से जुड़े प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता […]

Continue Reading

देश का सबसे चौड़ा सिक्स लेन पुल,नीचे चलेंगे जहाज

(पटना,बिहार)21अगस्त,2025. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गंगा नदी पर बने बिहार के पहले सिक्स लेन पुल औंटा (मोकामा)-सिमरिया (बेगूसराय) का उद्घाटन करेंगे। यह पुल उत्तर बिहार और पटना के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। यह देश का सबसे चौड़ा सिक्स लेन पुल है। औंटा-सिमरिया पुल की चौड़ाई 34 मीटर है, जो सामान्य छह लेन […]

Continue Reading