यूपी में हाई अलर्ट घोषित,नेपाल से जुड़ी हर सोशल मीडिया पोस्ट की निगरानी

(लखनऊ,UP)10सितम्बर,2025. नेपाल में चल रहे संकट के बीच यूपी में अलर्ट जारी हो गया है। यूपी पुलिस की एक विशेष विंग सोशल मीडिया फीड पर भी निगाह रख रही है। नेपाल में चल रहे आंतरिक विद्रोह और बगावत के बीच यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। प्रदेश की सीमाओं को सील करने के साथ-साथ सोशल […]

Continue Reading

राजस्थान में मानसून ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

(जयपुर,राजस्थान)10सितम्बर,2025. राजस्थान में इस सीजन का मानसून ऐतिहासिक बन गया है। प्रदेश में 107 वर्ष बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 1917 में राजस्थान में 844.2 मिमी वर्षा हुई थी, जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड था। इस वर्ष 2025 में मानसून सीजन के दौरान अब तक 693.1 मिमी बारिश दर्ज हो […]

Continue Reading

विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित,अधिसूचना जारी

( लखनऊ,UP)10सितम्बर,2025. विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नाम अब विंध्याचल धाम रेलवे स्टेशन होगा। इस संबंध में उप्र शासन के प्रमुख सचिव अजय चौहान की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक इस प्रस्ताव के लिए केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पहले ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया था। उसके बाद यह कार्रवाई […]

Continue Reading

राजकीय विद्यालयाें,महाविद्यालयों को मिलेंगे 10,237 शिक्षक

(लखनऊ,UP)09 सितम्बर,2025. उत्तर प्रदेश के राजकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों को अगले वर्ष 10,237 नए शिक्षक मिल जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वर्ष 2026 के अंत तक एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। राजकीय […]

Continue Reading

“दुग्ध उत्पादन में देश में पहले स्थान पर यूपी…”–पशुधन मंत्री

(लखनऊ,UP)09सितम्बर,2025. पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि यूपी सरकार दुग्ध क्षेत्र में निवेश को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सालाना लगभग 387 लाख मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ देश में प्रथम स्थान पर है, जो देश के कुल दुग्ध उत्पादन का करीब 16 प्रतिशत है। […]

Continue Reading

नॉर्वे में जीती लेबर पार्टी,चार साल और सरकार का नेतृत्व करेंगे पीएम जोनास स्टोरे

(ओस्लो,नार्वे)09सितम्बर,2025. नॉर्वे के आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और सत्ताधारी लेबर पार्टी ने एक बार फिर जीत हासिल की है। हालांकि लेबर पार्टी को बेहद कड़े मुकाबले में जीत हासिल हुई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता जोनास गार स्टोरे ने जीत का एलान किया। लेबर पार्टी ने टैक्स और जनकल्याणकारी […]

Continue Reading

सेमीकंडक्टर,डाटा सेंटर में ताइवान का साथ लेगा उ.प्र.,निवेशकों के साथ हुई चर्चा

(लखनऊ,UP)09सितम्बर,2025. ताइवान के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए इन्वेस्ट यूपी में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर और अन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में दीर्घकालीन सहयोग और निवेश अवसरों पर चर्चा हुई। ताइवान के निवेशकों को यूपी के वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) हब की जानकारी दी गई। बताया कि नोएडा, लखनऊ, आगरा, कानपुर […]

Continue Reading

उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के बाद पीएम मोदी बाढ़ की स्थिति के आंकलन हेतु रवाना

(नई दिल्ली )09सितम्बर,2025. मंगलवार को 15वें उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डालने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए रवाना हुए। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा बाढ़ और भूस्खलन के बाद की स्थिति की समीक्षा करने के […]

Continue Reading

अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा विश्वरिकॉर्ड

(लखनऊ,UP)09सितम्बर,2025. रामनगरी अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग द्वारा सरयू तट, राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीयों की शृंखला से अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। रामनगरी का दीपोत्सव एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग की […]

Continue Reading

पीएम मोदी के जन्मदिन पर होगी ‘नमो वन’ व ‘नमो पार्क’ की स्थापना

(लखनऊ,UP)09सितम्बर,2025. राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा में ‘नमो वन’ और ‘नमो पार्क’ की स्थापना भी की जाए। यह आयोजन प्रधानमंत्री, पंडित दीनदयाल […]

Continue Reading