उ.प्र.में शीघ्र सक्रिय होगा मानसून,भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राह

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP )14जून,2025.

गर्मी, लू और उमस से लोग बेहाल हैं। सुबह 8 बजे से शाम तक धूप तन झुलसा रही है। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे धूल भरी तेज हवा भी तापमान नहीं गिरा सकी। गर्मी के मीटर में आगरा फिर पहले स्थान पर रहा।

अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी के साथ आगरा 45 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ गर्मी में प्रदेश में फिर पहले स्थान पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 31.2 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और आर्द्रता बढ़ने से लोगों को ज्यादा गर्मी सता रही है। बृहस्पतिवार की रात न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता का स्तर रात साढ़े 8.30 बजे 69 तक पहुंचने के कारण उमस ने लोगों को परेशान किया।

19 जून से सक्रिय होगा मानसून:
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार मध्य क्षोभ मंडल में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में द्रोणी के प्रभाव से पुरवा हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इसके बाद 14-15 जून से तेज धूल भरी हवा, हल्की वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि गर्मी और उमस से छुटकारा नहीं मिलेगा। 19 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से लू की स्थिति से छुटकारा मिलने की संभावना है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *