दरभंगा-लखनऊ अमृत भारत ट्रेन: गोरखपुर से भी चलाने की तैयारी

UP / Uttarakhand

(गोरखपुर,UP)14जुलाई,2025.

दरभंगा से गोमतीनगर (लखनऊ) के बीच गोरखपुर होकर नई अमृत भारत ट्रेन चलाने के लिए रेल प्रशासन ने प्रस्तावित शेड्यूल तैयार कर लिया है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद समय सारिणी जारी की जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी और ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के मोतिहारी से 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे बोर्ड से मिले संकेत के आधार पर ईसी और एनई रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरभंगा से गोमतीनगर तक कुल 15 स्टॉपेज प्रस्तावित किए गए हैं।

इस ट्रेन को पूर्व में चल रही दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत के समय के अनुसार ही चलाने की योजना तैयार की गई है। इस समय में एनईआर और ईसी रेलवे को पाथ खाली मिल जा रहा है। प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन दरभंगा से अपराह्न तीन बजे चलेगी और गोरखपुर से 11:25 बजे छूटकर दूसरे दिन गोमतीनगर सुबह 5 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी और दोपहर 1:50 बजे गोरखपुर से छूटकर रात 10 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। ट्रेन का स्टॉपेज कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, घोड़ासहन, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, हरीनगर, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम स्टेशन पर होगा। गोरखपुर में यह ट्रेन 15 मिनट तक रुकेगी और अन्य स्टेशनों पर इसका स्टॉपेज 2 से 5 मिनट ही होगा। इसमें जनरल और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *