(पटना,बिहार)27सितंबर,2026
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को सौंपा।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिये पंजाब नेशनल बैंक का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।(साभार सू वि)
