( लखनऊ,UP )01अगस्त,2025.
लखनऊ के इंदिरानगर के बी-ब्लॉक में स्थित सुधांशु पार्क को ओपन जिम का तोहफा मिला है जिसका उद्घाटन विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार शाम किया। जन कल्याण समिति ने इसके लिए सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया।
विधायक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बहुत जरूरी है। यह जिम क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जनकल्याण समिति के रमेश सिंह, उपाध्यक्ष एसएस नागपाल और उषा सिंह ने कहा कि सांसद राजनाथ सिंह के कोटे से ओपन जिम स्थापित किया गया है जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। सभी ने गृहमंत्री और विधायक को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।(साभार)
