नाथनगरी में डमरुओं की निनाद से मुख्यमंत्री योगी का स्वागत

UP / Uttarakhand

( बरेली, UP)06अगस्त,2025.

नाथनगरी बरेली में सावन माह के बीच आए सीएम योगी आदित्यनाथ के स्वागत में स्कूली बच्चों से लेकर कलाकारों तक ने कार्यक्रम पेश किए। आयोजन स्थल के पंडाल से लेकर स्वागत तक शिवमय माहौल रहा।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने ऊं नम: पार्वती पतये हर हर महादेव का उद्घोष कर अपनी बात शुरू की। आयोजन स्थल के एक ओर छोटी स्टेज बनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। इनमें स्कूल के बच्चों ने शिव पार्वती नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री के मंच पर आते ही दूसरे मंच पर बच्चों व कलाकारों ने हाथों में बड़े-बड़े डमरू लेकर नृत्य किया। विदाई के वक्त डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने मुख्यमंत्री को भगवान नटराज की विशाल प्रतिमा भेंट की।

पशुपालन मंत्री, मेयर और कैंट विधायक ने किया संबोधन:
मुख्यमंत्री के आने से पहले मंच पर तीन अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधन किया। इनमें प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि जो पुलिस पहले कांवड़ियों को लाठी मारती थी, वही अब पैर दबाती है। पहले अपराधी थाने में कुर्सी खींचकर बैठते थे, अब सीएम योगी के राज्य में वही पुलिस अपराधियों को लंगड़ा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सोच का ही अंतर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को गोबर से बदबू आती है, वहीं सीएम योगी गोमाता के गोबर में लक्ष्मी का निवास मानकर उसकी पूजा करते हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *