भोजपुरी महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री

Uttar Pradesh

( लखनऊ ,UP ) 06अगस्त,2025.

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से भोजपुरी महोत्सव का आयोजन 23 अगस्त को हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में किया जाएगा। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व कई मंत्री, सांसद व विधायकों की मौजूदगी रहेगी।

प्रभुनाथ राय ने बताया कि प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगायिका कल्पना पटवारी, गोपाल राय (बलिया), सुरेश शुक्ला, अवधेश, संजय यादव, सुरेश कुशवाह, रविशंकर देहाती,अंगद राम ओझा समेत 100 से अधिक लोक कलाकार इस महोत्सव में प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही 10 से अधिक सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि काव्यपाठ करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, अधिकारी, पत्रकार, शिक्षक, वैज्ञानिक, साहित्यकार और डाॅक्टर आदि 51 लोगों को भोजपुरी गौरव, भोजपुरी शिरोमणि व विशिष्ट सम्मान से नवाजा जाएगा। भोजपुरी महोत्सव की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के नेहरू एन्क्लेव सि्थत कार्यालय में बैठक होगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *