(पटना,बिहार)01अक्टूबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ के मूलमंत्र के साथ लोकसेवक आवास के सामने, 1 अणे मार्ग पर आयोजित स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने स्वयं स्वच्छता कार्य में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वच्छ बिहार के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका निभाए। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना और जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।(साभार सोशल मीडिया)
