असम के राज्यपाल पहुंचे मनकामेश्वर मंदिर

Uttar Pradesh

(लखनऊ )09अक्टूबर,2025.

असम के राज्यपाल आचार्य लक्ष्मण पत्नी कुमुद देवी के साथ मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।महंत देव्या गिरि ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने गर्भगृह में भोलेनाथ का 11 लीटर दूध से अभिषेक किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर, संतोषी माता, शिव परिवार, राधा कृष्ण, राम दरबार व ब्राम्हलीन महंत के दर्शन किए।

राज्यपाल ने धोती-अंगौछा पहनकर गर्भ के अंदर पूजन किया। महंत ने कुमुद देवी को पार्वतीजी की सौभाग्य सामग्री भेंट की। मौके पर साध्वी गौरजा गिरि, मुख्य सेवादार उपमा पांडेय आदि थे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *