बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए संतुलित जीवनशैली जरूरी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)13अक्टूबर,2025.

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर संवाद बढ़ाना था।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने कहा कि विश्वविद्यालय एक ऐसा वातावरण तैयार करने को प्रतिबद्ध है, जहां हर छात्र मानसिक रूप से सशक्त महसूस करे।

फिल्म निर्माता और मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता इकबाल रिजवी और नर्चरलाइफ की संस्थापक फराह सरोश ने संतुलित जीवनशैली पर जोर दिया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *