(लखनऊ,UP)28नवंबर,2025.
लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर समेत प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बृहस्पतिवार को देर शाम नए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। हाल ही में इन जिलों के बीएसए को पदोन्नति के बाद दूसरे जगह तैनाती दी गई थी।
बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय के अनुसार विपिन कुमार को लखनऊ, नवीन कुमार पाठक को बाराबंकी, अमित कुमार सिंह को गोंडा, धीरेन्द्र त्रिपाठी को गोरखपुर, डॉ. अजित सिंह को हरदोई, रोशनी को पीलीभीत का बीएसए बनाया गया है। इन सभी को अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में इन सभी जगहों पर प्रभारी अधिकारी दैनिक कामकाज देख रहे हैं। (साभार एजेंसी)
