(लखनऊ,UP)30दिसंबर,2025
उत्तर प्रदेश में शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना में अब तक 23 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। इनसे अब तक 2235 करोड़ का राजस्व मिला है। यह जानकारी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने दी। वह विभागीय समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिया कि योजना का और अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। नेवर पेड, लॉग अनपेड उपभोक्ता तथा चोरी के मामलों के लिये यह बहुत अच्छी योजना आयी है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्रों में योजना के पात्र उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराकर बकाया जमा कराएं।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिला प्रशासन से सम्पर्क कर सभी विभागों का सहयोग लेकर एक-एक उपभोक्ता तक योजना को पहुंचाएं। मीटर रीडर, फीडर मैनेजर, पाम्पलेट, न्यूज पेपर, वाट्सएप मैसेज, कॉलर ट्यून, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया आदि का प्रयोग करके व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।(साभार एजेंसी)
