उ.प्र.में बारिश और ओलावृष्टि से तबाही

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)1मई,2026.

उत्तर प्रदेश में बदले मौसम के साथ हुई आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटना से भारी तबाही मचाई है। यूपी में पिछले 2 दिनों से मौसम में आए बदलाव से 24 लोगों की जान गई है, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं, वहीं, 16 पशु की भी मौत हुई है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के उचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. सीएम ने अति वर्षा से हुई जन हानि, पशु हानि व घायलों को 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ओलावृष्टि से किसानों को पहुंचा काफी नुकसान:
एक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से काफी किसानों को नुकसान पहुंचा है. बुधवार से ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, इससे किसानों की फसलों के साथ अन्य को भी नुकसान पहुंचा है. बयान में कहा गया कि उन्हें राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है. यूपी में हो रही असमय बारिश और ओलावृष्टि को लेकर सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया है।

प्रभावितों को मुआवजा दिलाने के निर्देश:
बयान के मुताबिक जनहानि, पशुहानि, घायलों और आपदा से प्रभावितों लोगों और किसानों को मुआवजा दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुआवजा दिलाने के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने तत्काल पर प्रभाव से अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया. एक तरफ बारिश ने आग बरसती गर्मी से राहत दी है तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की मुश्किलें की बढ़ी हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *