(लखनऊ,UP)7जनवरी,2026.
उत्तर प्रदेश शासन ने लखनऊ के आईजी रेंज समेत 20 आईपीएस अफसरों का बुधवार को तबादला कर दिया। लखनऊ के आईजी रेंज तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए किरन एस. को लखनऊ का नया आईजी रेंज बनाया गया है। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा को ईओडब्ल्यू भेजा गया है। उनकी जगह आईजी मानवाधिकार अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा एडीजी मानवाधिकार रामकुमार को एडीजी लॉजिस्टिक बनाया गया है। वहीं एडीजी लॉजिस्टिक राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार बनाया गया है। पीटीएस जालौन में तैनात ज्योति नारायण को एडीजी जोन प्रयागराज बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के एडीजी डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार एडीजी, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त आशुतोष कुमार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एडीजी के पद पर भेजा गया है। आईजी रेलवे मोदक राजेश डी. राव को आईजी स्थापना बनाया गया है।
आईजी भवन एवं कल्याण आरके भारद्वाज को आईजी रेलवे बनाया गया है। आईजी तकनीकी सेवाएं आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है। सीआईडी में तैनात अखिलेश कुमार निगम को आईजी के पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त एन. कोलांची को प्रयागराज में आईजी रेलवे बनाया गया है। यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में तैनात राजीव मल्होत्रा को प्रोन्नति के बाद आईजी के पद पर तैनात किया गया है।
प्रतीक्षारत चल रहे डीआईजी रोहन पी. कनय को विशेष जांच भेजा गया है। इसी तरह प्रतीक्षारत चल रहे इमरान को डीआईजी भवन एवं कल्याण बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे संतोष कुमार मिश्रा को पीटीएस जालौन का डीआईजी बनाया गया है। यूपी 112 में डीआईजी विजय ढुल को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।(साभार एजेंसी)
