उप्र में 9आईएएस अफसरों के तबादले

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)30मार्च,2026.

उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव को प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण बनाया गया है। प्रमुख सचिव, नियोजन तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है

प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एम देवराज को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (उपाम) के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह से प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को भी महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रवि रंजन प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन तथा यूपी एग्रो को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, टीके शिबु विशेष सचिव एपीसी शाखा को वर्तमान पद के साथ प्रबंधन निदेशक यूपी एग्रो का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

प्रतीक्षारत हिमांशु कौशिक को प्रबंधन निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन व प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को नगर आयुक्त शाहजहांपुर के पद की जिम्मेदारी दी गई है। शाहजहांपुर के नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को अपर प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *