जिलाधिकारी ने किया मिड-डे मील का निरीक्षण

UP / Uttarakhand

(महाराजगंज,UP)12अप्रैल,2026

महाराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को दिए जा रहे दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर स्वयं भी भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं पोषण स्तर का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने इस दौरान बच्चों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य तथा विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नियमित पोषणयुक्त भोजन और स्वास्थ्य जांच बेहद आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाए, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया और छात्रों से उनके विषयों की जानकारी लेकर पढ़ाई के स्तर का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कुमार,शिक्षक साहित्य शर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *