राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने ठेकों,क्लबों पर की रेड

Punjab/ Hariyana

(सोनीपत,हरियाणा)17अप्रैल,2026.

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन ने सोनीपत के राई स्थित एक नामी यूनिवर्सिटी के पास रेड की। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप का माहौल बन गया। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया खुद कार चलाकर पहुंची और गांव राठधाना रोड पर स्थित यूनिवर्सिटी के आसपास चल रहे शराब ठेके और कई नामी क्लबों पर छापा डाला।

भाटिया को सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर शराब का सेवन करते हुए मिले। भाटिया ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके आने की सूचना किसी पुलिस वाले ने लीक कर दी थी जिस कारण जिसको लेकर उन्हें शिकायत मिली थी, उसको ढूंढने में उन्हें सफलता नहीं मिली। अब इस मिशन को फिर से अमलीजामा पहनाया जाएगा। रेणु भाटिया ने कहा कि बच्चों के भविष्य को बचाने की मुहिम को पूरा किया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *