शिक्षा विभाग,मेडिकल प्रतिपूर्ति हेतु जारी 46.20 करोड़

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा15जुलाई,2026.

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के मेडिकल प्रतिपूर्ति (मेडिकल री-इम्बर्समेंट) के भुगतान के लिए 46 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है।

इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बजट आवंटन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक स्टाफ के लिए 10 लाख रुपये और सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षण एवं अन्य स्टाफ के चिकित्सा प्रतिपूर्ति मद में 2 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवंटित राशि का उपयोग केवल निर्धारित मद में ही किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी मांग प्राप्त होने पर नियमानुसार स्वीकृति देकर भुगतान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोषागार को बिल भेजने और वित्त विभाग के निर्देशों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि राशि निर्धारित सीमा से अधिक खर्च नहीं की जा सकेगी और किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

जिला – आवंटित राशि
अंबाला – 2.10 करोड़ रुपये
भिवानी – 2.10 करोड़ रुपये
चरखी दादरी – 2.10 करोड़ रुपये
फतेहाबाद – 2.10 करोड़ रुपये
फरीदाबाद – 2.10 करोड़ रुपये
गुरुग्राम – 2.10 करोड़ रुपये
हिसार – 2.10 करोड़ रुपये
जींद – 2.10 करोड़ रुपये
झज्जर – 2.10 करोड़ रुपये
कुरुक्षेत्र – 2.10 करोड़ रुपये
कैथल – 2.10 करोड़ रुपये
करनाल – 2.10 करोड़ रुपये
मेवात (नूंह) – 2.10 करोड़ रुपये
नारनौल (महेंद्रगढ़) – 2.10 करोड़ रुपये
पंचकूला – 2.10 करोड़ रुपये
पलवल – 2.10 करोड़ रुपये
पानीपत – 2.10 करोड़ रुपये
रोहतक – 2.10 करोड़ रुपये
रेवाड़ी – 2.10 करोड़ रुपये
सिरसा – 2.10 करोड़ रुपये
सोनीपत – 2.10 करोड़ रुपये
यमुनानगर – 2.10 करोड़ रुपये
कुल बजट : 46.20 करोड़ रुपये(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *