पश्चिमी विक्षोभ का असर,दिन का तापमान घटा

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)29अप्रैल,2026

पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई जिससे प्रदेश के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अभी विक्षोभ का असर दो दिन और रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण से तेज धूप नहीं निकली और दिन के तापमान में गिरावट आई। रोहतक व फरीदाबाद को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं विक्षोभ के असर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

29 व 30 अप्रैल को भी इस विक्षोभ का असर रहेगा जिससे अंधड़ और बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। 30 अप्रैल को सिर्फ उत्तरी जिलों पर इसका प्रभाव दिखेगा। 30 अप्रैल या एक मई से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 2 व 3 मई को मौसम परिवर्तनशील रहेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *