अहीरवाल में सीएम सैनी का सियासी संतुलन

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)03मई,2026.

अहीरवाल की राजनीति में शनिवार को नए राजनीतिक समीकरण बनते दिखे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दौरा सिर्फ एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं था, बल्कि पार्टी में पिछले कई साल से दक्षिण हरियाणा के लिए चली आ रही परंपरा से अलग एक राजनीतिक इंजीनियरिंग का एक नया प्रयोग था।

अपने एक दिन के दौरे में सबसे पहले उन्होंने राव इंद्रजीत के खिलाफ 319 दिन से चले आ रहे जनता के गुस्से को कैबिनेट में अपने साथी राव नरबीर की मौजूदगी में शांत कराया और फिर सीधे रामपुरा हाउस पहुंच राव इंद्रजीत के घर पर भोजन कर अहीरवाल की राजनीति में शक्ति संतुलन की नई तस्वीर का खाका भी खींचा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *