(चंडीगढ़,हरियाणा)05सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
हरियाणा राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला यह अभियान युवाओं और समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।
बैठक में कैबिनेट मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं, जबकि सभी जिलों के उपायुक्त एवं अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े हैं।
बता दें कि सेवा संकल्प अभियान के लिए राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
हरियाणा राज्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
राज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह अभियान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में समाज सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।(साभार सू वि)
