(चंडीगढ़, हरियाणा)30अगस्त,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) में हरियाणा एवं पंजाब के विमुक्त एवं घुमंतू समाज के प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। समाज के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने स्मरण करते हुए नमन किया और उल्लेख किया कि भाई मक्खन शाह लबाना जी, भाई लखी शाह बंजारा जी, भाई निगाहिया जी और भाई जैता जी जैसे महापुरुषों का त्याग एवं साहस राष्ट्र की हमारी अमूल्य विरासत है। सीएम ने कहा कि सिकलीगर और बंजारा समाज के वीरों ने भी देश की रक्षा तथा स्वतंत्रता के संघर्ष में अद्वितीय योगदान दिया।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा कि हमारी सरकार इनके सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।(साभार सोशल मीडिया)
