HPWPC में 219 करोड़ से अधिक के शहरी विकास कार्यों को हरी झंडी

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)25अक्टूबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के शहरी विकास से जुड़े ₹219.91 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मौजूद रहे। समिति के समक्ष शहरी निकाय विभाग से जुड़े कई प्रस्ताव रखे गए थे, जिन पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद मंजूरी दी गई।

जानकारी के अनुसार स्वीकृत किए गए कार्य नगर निगमों और नगर पालिकाओं के अधीन आने वाले बुनियादी विकास कार्यों से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट गुणवत्ता के साथ तय अवधि में पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए निरंतर काम कर रही है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि वित्तीय बचत रही। टेंडर प्रक्रिया में बेहतर नेगोसिएशन के चलते सरकार ₹18.81 करोड़ बचाने में सफल रही। इससे सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा और बचाई गई राशि को अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में लगाया जा सकेगा।

सरकार ने कहा कि इस तरह की बचत पारदर्शी टेंडर प्रणाली और सख्त निगरानी का परिणाम है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *