“मन की बात” में बिहार के मखाना का जिक्र,सीएम चौधरी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया

Bihar

(पटना,बिहार)25अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज अपने लोक सेवक आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण को सुना।

इस एपिसोड के दौरान बिहार के प्रसिद्ध उत्पाद मखाना के निर्यात को लेकर की गई चर्चा पर मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि बिहार का मखाना अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रहा है और अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है। यह प्रदेश के परिश्रमी किसानों, उद्यमियों और स्थानीय उत्पादों की ताकत को सामने लाने वाला अहम प्रयास है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान के तहत स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा, उत्तम पैकेजिंग और स्थानीय उत्पादों के प्रचार से बिहार के पारंपरिक उत्पादों के लिए विश्व बाजार में नए अवसर खुल रहे हैं।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *