(पटना,बिहार)30अगस्त,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोक सेवक आवास स्थित “नेक संवाद” सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 137वें संस्करण के लाइव प्रसारण को पार्टी के अनेक पदाधिकारियों,कार्यकर्तागण के साथ सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संदेश युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा देने वाला है। “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आह्वान युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।(साभार सोशल मीडिया)
