(चंडीगढ़,हरियाणा) 05अक्टूबर 2026.
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं।
नमन करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से समस्त मानवता को प्रेम, भाईचारे, सत्य और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका अमर संदेश ‘नाम जपो, किरत करो, वंड छको’ आज भी हमें ईमानदारी से परिश्रम करने, प्रभु का स्मरण करने और अपनी मेहनत की कमाई से जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि आइए, हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज में प्रेम, समानता, सेवा एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें(साभार सोशल मीडिया)
