“नो व्हीकल डे” लागू

Hariyana

(चंडीगढ़)20मई,2026

चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश में आज अफसरशाही नो व्हीकल डे पर अमल कर रही है। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक बुधवार साइकिल या सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

डीसी निशांत कुमार यादव पैदल ही आफिस पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ईंधन बचत और प्रदूषण में कमी लाना है। बुधवार को अधिकारी और कर्मचारी बस से कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रत्येक बुधवार साइकिल, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहनों से कार्यालय पहुंचने को कहा गया है। हालांकि कुछ कर्मचारी वाहनों पर पहुंचे। यूटी सचिवालय, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों से निजी कारों के उपयोग से बचने की अपील की गई है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *