(चंडीगढ़,हरियाणा)06मई,2026.
हरियाणा राज्य में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 5 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को भी बादलों का प्रभाव रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
7 से 10 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 10 मई की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बारिश के आसार हैं।(साभार एजेंसी)
