(पंचकूला,हरियाणा)06मई,2026.
मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत ब्योरा मांगा है। यह जानकारी दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र के अनुसार शारीरिक शिक्षा सहायक के 1431, चित्रकला सहायक के 571 और अधिशेष प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के 679 पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी एकत्र की जाएगी। कुल मिलाकर 2600 से अधिक शिक्षकों का विवरण मांगा गया है। जिलों को भेजे गए निर्धारित प्रारूप में कर्मचारी का नाम, पद, एचकेआरएन पहचान संख्या, संबंधित नीति संख्या और अन्य आवश्यक विवरण भरकर निदेशालय को भेजना होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य संविदा पर तैनात शिक्षकों का सटीक रिकॉर्ड तैयार करना है।(साभार एजेंसी)
