मेजा में विकसित हो रहा “ईको पार्क”

UP / Uttarakhand

(प्रयागराज,UP)16मई,2026.

मेजा स्थित कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र में विकसित किए जा रहे ईको पार्क व पर्यटन सुविधाओं का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना का करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। पर्यटन विभाग की इस पहल से ईको टूरिज्म को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों में पर्यटकों की सुविधा और प्राकृतिक वातावरण के संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। परियोजना के तहत भव्य प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग पार्किंग, आकर्षक साइनेज, बैठने की व्यवस्था, आधुनिक टॉयलेट, कैंटीन ब्लॉक, वॉच टावर, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, गार्डन लाइट, सेल्फी प्वाइंट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार कैंटीन, गार्ड रूम और कई प्रमुख निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। अक्तूबर-2025 में शुरू हुई इस परियोजना को अप्रैल-2027 तक पूरा किया जाना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पार्क बनने के न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति व धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्राकृतिक व वन्य जीव क्षेत्रों को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से विकसित कर रही है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *