(यमुना सिटी,हरियाणा)18मई,2026
यमुना सिटी के मेहंदीपुर खादर से होते हुए हरियाणा के पलवल जिले के बाघपुर गांव तक यमुना नदी पर बनने वाले पुल का टेंडर जारी हो गया है। इस पुल से दोनों शहरों ही नहीं दोनों राज्यों की दूरी भी कम हो जाएगी। इस पुल को बनाने की लागत छह करोड़ रुपये है। एक वर्ष में यमुना नदी पर लगभग दस मीटर चौड़ा पुल तैयार करने की योजना है।
यमुना नदी पर फलैदा से पलवल के बाघपुर तक बनने वाला पुल यूपी और हरियाणा के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी को नई गति देगा। यह परियोजना यमुना सिटी को हरियाणा के सोलड़ा और बागपुर गांवों से जोड़कर, निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक सुलभ आवागमन सुनिश्चित करेगी। लोक सेवा निर्माण निगम इस पुल का निर्माण कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार पुल निर्माण का टेंडर जारी हो गया है। अब जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कॉमर्शियल उड़ानों के परिचालन की तिथि नजदीक आ रही है। इसके साथ ही निकट के जिलों और हरियाणा में रोड कनेक्टिविटी की तैयारी हो रही है। इसी कड़ी में यमुना सिटी के फलैदा से मेहंदीपुर खादर होते हुए हरियाणा के बाघपुर होेते हुए पलवल, मोहना गांव होते हुए फरीदाबाद और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक जुड़ जाएगा।(साभार एजेंसी)
