पंजाब पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश

Punjab/ Hariyana

(चंडीगढ़ ,पंजाब)4अप्रैल,2026.

पंजाब पुलिस कर्मियों के बढ़ते कार्यभार को देखते हुए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था दोबारा लागू कर दी गई है। कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा लेकिन आपात स्थिति में उन्हें तुरंत ड्यूटी पर आना होगा।

पुलिस मुख्यालय के 2003 के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। अवकाश के दौरान कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे। यदि निर्धारित दिन अवकाश न मिले तो अन्य दिन ले सकता है। इसकी निगरानी एसएसपी व डीएसपी करेंगे।

बठिंडा जिले में अप्रैल 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सोमवार को कोतवाली बठिंडा, संगत, फूल; मंगलवार को सिविल लाइंस, नहियांवाला, मौड़; बुधवार को कैनाल कॉलोनी, तलवंडी साबो, सिटी रामपुरा; वीरवार को कैंट, बालियांवाली, रामां; शुक्रवार को थर्मल, नथाना, कोटफत्ता; शनिवार को सदर बठिंडा, सदर रामपुरा, साइबर क्राइम; रविवार को महिला थाना, नंदगढ़, भगता भाईका के प्रभारी अवकाश पर रहेंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *