(चंडीगढ़,हरियाणा) 4अप्रैल,2026.
हांसी के जिला बनने के बाद यातायात सुविधाएं बेहतर करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। हांसी में अब नया बस अड्डा तैयार किया जाएगा। अभी तक करीब 6 एकड़ जमीन में सब डिपो का संचालन हो रहा है।
नया बस अड्डा बनाने के लिए 8 से 10 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। यहां से 100 से अधिक बसों का संचालन होगा। राज्य परिवहन निदेशालय ने हांसी स्थित बाईपास पर 8 से 10 एकड़ जमीन तलाशने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा है।(साभार एजेंसी)
