(चंडीगढ़,हरियाणा)05नवंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा है कि आजादी की पहली लड़ाई की शुरुआत वास्तव में अंबाला से हुई थी। उन्होंने इस ऐतिहासिक तथ्य को याद करते हुए प्रदेश के गौरव को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी ऐतिहासिक धरती पर आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के कर-कमलों द्वारा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को समर्पित भव्य ‘शहीद स्मारक’ का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को नमन करने का अविस्मरणीय क्षण है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लिखा कि इस अवसर पर वीर बलिदानियों के अदम्य शौर्य और उनके सर्वोच्च त्याग को स्मरण किया गया। यह स्मारक वीर शहीदों के बलिदान को सदैव जीवंत रखेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देगा।
साथ ही इस कार्यक्रम में हरियाणा के विकास, सुशासन और सुरक्षा के संकल्प को नई दिशा देने वाले ‘हरियाणा विजन 2047’ का भी विमोचन किया गया, जो प्रदेश के उज्जवल भविष्य का रोडमैप है(साभार सोशल मीडिया/एजेंसी)
