“उद्योग विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध”-सीएम चौधरी

Bihar

(पटना,बिहार)05नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 82वें वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया तथा उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उद्यमियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि बिहार में उद्योगों के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे बिहार में उद्योगों को बढ़ावा मिले और निवेश का माहौल मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बिहार के उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और बाहर से आने वाले निवेशकों को भी आकर्षित किया जा सके। इससे राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और समृद्ध बिहार के सपने को साकार किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले सभी उद्यमियों को बधाई दी और कहा कि उनके योगदान से बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल रही है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *