(लखनऊ,UP)18मई,2026
बुंदेलखंड समेत दक्षिणी यूपी के कई जिलों में सोमवार को भीषण लू और झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर आदि जिलों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं पश्चिमी इलाकों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म होंगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में स्थिति और भयावह होने वाली है। बुंदेलखंड समेत कुल 21 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 जिलों में उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की गई है।(साभार एजेंसी)
