(चंडीगढ़,हरियाणा)24मई,2026.
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा राज्य के 12 जिलों में धूल भरी तेज हवाएं चलीं। एनसीआर में बूंदाबांदी हुई। इस वजह से हरियाणा के शहरों में एक डिग्री से पांच डिग्री तक तापमान गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से सक्रिय हो रहा है। इससे लू और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि इससे पहले तीन दिन 25 से 27 मई तक एक बार फिर भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने लिए रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी-दादरी, रोहतक, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में तेज गति से हवाएं चलीं। मेवात में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। हवाओं की दिशा में बदलाव से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा में मौसम आमतौर परिवर्तनशील बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई रात्रि को सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में 25 मई को एक बार तेज गति की हवाओं आंधी-अंधड़ चलने व बिखराव वाली हल्की बारिश की उम्मीद बन रही है। 28 मई को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29-30 मई को तेज़ गति की हवाओं आंधी-अंधड़ और हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना है। 2 जून को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।(साभार एजेंसी)
