सीएम मान ने 1070 स्पोर्ट्समैन को किया सम्मानित

Punjab

(चंडीगढ़,पंजाब)24मई,2026.

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में आयोजित महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड समारोह के दौरान पंजाब का नाम रोशन करने वाले 1,070 खिलाड़ियों को ₹32 करोड़ 5 लाख की इनामी राशि देकर रविवार को सम्मानित किया। इस मौके पर खेल जगत के बड़े खिलाड़ियों ने शिरकत की जिमसें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हरलीन देओल भी शामिल हुईं।

क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने की सीएम मान की तारीफ:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की। उन्होंने कहा सीएम मान का हमेशा खिलाड़ियों को सर्मथन रहा है और हमारे मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत सहायक रहा है। महिला क्रिकेटर ने कहा हम चाहते हैं कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री दोबारा बनें और पंजाब के खिलाड़ियों को इसी तरह अपना समर्थन देते रहें।

भगवंत मान जी ने हमेशा ही खिलाड़ियों को Support किया है, आपका प्रोत्साहन हमारे काफ़ी काम आया है।

हम चाहते हैं कि आप हमेशा मुख्यमंत्री बनकर रहो और हमारा Support करते रहो।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *