पंजाब प्रदेश कांग्रेस की बागडोर मिली परगट सिंह को

Punjab

(चंडीगढ़,पंजाब)03अक्टूबर,2026

कांग्रेस ने पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। पंजाब में परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। पूर्व ओलंपियन और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे परगट सिंह के अध्यक्ष पत्नी पर उनकी पत्नी बरिंदर प्रीत कौर ने प्रतिक्रिया दी। पति के अध्यक्ष बनने पर खुशी जताते हुए प्रीत कौर ने पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।

परगट सिंह की पत्नी,बोलीं- मुझे पूरा भरोसा
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह की पत्नी बरिंदर प्रीत कौर ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे पति सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट करेंगे। हमने अक्सर इस बात पर चर्चा करने के लिए बैठकें कीं कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को बहुमत कैसे दिलाया जाए। इससे पार्टी का मनोबल और बढ़ेगा, और मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

सचिन पायलट ने दी बधाई
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने परगट सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ”पंजाब कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह जी को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनावों में आपके नेतृत्व में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के विचारों को आप जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ करेंगे।

राजा वडिंग के कार्यकाल को सराहा
बता दें कि कांग्रेस ने पंजाब में संगठनात्मक बदलाव करते हुए परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह प्रदेश संगठन की कमान संभालेंगे। पार्टी ने राजा वडिंग के कार्यकाल के दौरान उनके योगदान की सराहना की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में विभिन्न चुनाव संबंधी समितियों के वर्किंग प्रेसिडेंट, चेयरपर्सन और को-चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर बने रहेंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *