(हिसार,हरियाणा)30मई,2026.
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आयोजित 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में आठ अंकों से पराजित हरियाणा की टीम ने पहली बार रजत पदक जीता। 22 से 29 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कर्नाटक की टीम ने हरियाणा की टीम को फाइनल मैच में 83-75 के अंतर से हराया।
हरियाणा बास्केटबॉल संघ ने पदाधिकारियों ने बताया कि 2014 के सेमीफाइनल में भी हरियाणा की टीम हार गई थी। गांव डाबड़ा निवासी कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कोंं की टीम में हिसार के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इनमें हिसार के खिलाड़ी अर्जुन मलिक, मोहित सांगवान और संदेशवीर भटेड़ा भी शामिल रहे।
टीम में डबवाली, गुरुग्राम, पंचकूला, अंबाला, हिसार, करनाल, जींद, पानीपत और फरीदाबाद के खिलाड़ी शामिल हैं। हिसार से अर्जुन मलिक, मोहित सांगवान और संदेशवीर भटेड़ा खेल रहे हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक रविंद्र चौक कांबोज जबकि सहायक कोच देवेंद्र सिंह और टीम मैनेजर विश्वजीत कुमार हैं। लड़कियों की टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच के बाद मुकाबले से बाहर हो गई है। लड़कियों की टीम में भी हिसार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।(साभार एजेंसी)
